डिजिटल अरेस्ट कर ठगी के मामले मे खाताधारक गिरफ्तार
फरीदाबाद: पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि NIT वासी व्यक्ति ने थाना साइबर NIT में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास 17 नवम्बर 2024 को कॉल आया और ठगों ने बताया कि उसके आधार कार्ड का गैर कानूनी गतिविधियां के लिए उपयोग हुआ है, जिसके निवारण के लिए ठगों ने सहयोग करने को कहा।
इसके बाद शिकायतकर्ता को कहां कि उसको डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया है, इस दौरान वह किसी से कोई से कोई बात नही करेगा और उसके परिवार पर जानलेवा हमला होने की बात कही। जिसके बाद ठगों द्वारा शिकायतकर्ता से 5 लाख रूपये की मांग की, शिकायतकर्ता ने हमला के डर से ठगों के पास रूपये ट्रांसफर कर दिये। जिसकी शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मुकेश वासी गांव किरोदा जिला नागौर राजस्थान को देगवाना, नागौर से गिरफ्तार किया गया है। पुछताछ में सामने आया कि आरोपी मुकेश(23) मेहनत मजदूरी का काम करता है और वह खाताधारक है। इसने अपना खाता आगे ठगों को दे रखा था और इस खाता में फ्राड के 5 लाख रूपये आये थे। अधिक पुछताछ के लिए आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए बड़े नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी फैसलों ने राज्य के…
रायपुर: शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को…
रायपुर: शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को…
रायपुर: शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे…