देश

TAMIL NADU NEWS : तमिलनाडु में बीजेपी की सियासी पिच,रामनवमी से शाह की रणनीति तक

तमिलनाडु में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने सियासी जमीन तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनवमी के अवसर पर पंबन ब्रिज का उद्घाटन कर चुनावी बिगुल फूंक दिया, वहीं अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर चेन्नई पहुंच चुके हैं। इन दोनों नेताओं की सक्रियता यह संकेत देती है कि बीजेपी अब दक्षिण की राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार है।

तमिलनाडु में अब तक की राजनीति डीएमके और AIADMK जैसे क्षेत्रीय दलों के इर्द-गिर्द घूमती रही है। बीजेपी, जो अब तक राज्य में कोई बड़ी राजनीतिक सफलता नहीं दर्ज कर पाई है, अब इस समीकरण को बदलने की तैयारी में है। रामनवमी के दिन पीएम मोदी ने रामेश्वरम में दर्शन कर और विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कर ‘आस्था और विकास’ के एजेंडे के सहारे दक्षिण में हिंदुत्व की राजनीति का संदेश दिया।

अब अमित शाह का चेन्नई दौरा और वहां संघ विचारक एस. गुरुमूर्ति से मुलाकात इस बात की ओर इशारा करता है कि बीजेपी सिर्फ धार्मिक भावना नहीं, बल्कि रणनीतिक गठजोड़ के जरिए भी डीएमके की ‘द्रविड़ राजनीति’ की काट खोज रही है। अन्नामलाई की विदाई और नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की तैयारी इस दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है।

बीजेपी की नजर एआईएडीएमके के साथ गठबंधन को फिर से मजबूत करने पर है। माना जा रहा है कि अमित शाह की इस यात्रा में सीट शेयरिंग और सियासी एजेंडे पर भी मंथन होगा। एडापडी के पलानीस्वामी, ओ. पन्नीरसेल्वम और टीटीवी दिनाकरन जैसे नेताओं के साथ संभावित बातचीत गठबंधन की दिशा को तय कर सकती है।

बीजेपी तमिलनाडु में अब तक बाहरी पार्टी मानी जाती रही है। मगर अब वह ‘आस्था’, ‘विकास’ और ‘गठबंधन’ की तिकड़ी से खुद को स्थानीय राजनीति में स्थापित करने की कोशिश में है। अमित शाह की रणनीति अगर सटीक बैठती है, तो 2026 का चुनावी समर तमिलनाडु की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ सकता है।

 

यह भी पढ़े:

Jaat Review: साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनर सन्नी देओल की ‘जाट’, पहले दिन किया कमाल

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने देशभर से बुलाई ठोस कचरा प्रबंधन कार्य करने वाली कंपनियां

 

 

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

4 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

4 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

4 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

4 hours ago