CT 2025: अफगानिस्तान के पास इतिहास रचने का मौका, अगर आज जीते तो सेमीफाइनल में होगी एंट्री

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में बड़ा उल्टफेर देखने को मिल रहा है। अफगानिस्तान ने ग्रुप बी में इंग्लैंड को हराकर अपने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा हुआ है। वहीं, अगर आज ये टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो आगे बढ़ जाएगी। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया बड़े टुर्नामेंट की टीम मानी जाती है। वैसे इस बार दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला क्वार्टर फाइनल की तरह होगी क्योंकि, जो टीम इस मैच को जीतेगी तो वो इस टुर्नामेंट की तीसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम बन जाएगी।

वैसे तो ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच अब तक 4 वनडे मैच खेले गए है और हर बार कंगारुओ को फतह मिली है। इस बार ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत है लेकिन अफगानिस्तान बड़ा उलटफेर करना जानती है। हालांकि, लाहौर में मैच के दौरान बारिश की संभावना है।

आपको बता दें कि, जब ये टीम पिछले आईसीसी इवेंट में आमने-सामने आई थी तब अफगानिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया पर भारी नजर आ रही थी लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने दोहरा शतक जड़कर अफगानिस्तान को चित्त कर दिया था लेकिन इस बार फिर से एक बार ये दोनों टीमें आमने-सामने होगी और अफगानिस्तान इस बार बदला लेना चाहेगा।

बारिश के कारण मैच रद्द तो क्या होगा ?

वहीं, अगर बारिश के कारण मैच रद्द होने की स्थिति में अफगानिस्तान के 3 पॉइंट हो जाएंगे और उसे इंग्लैंड को साउथ अफ्रीका को बड़े अंतर से हराना होगा। बता दें कि, अफगानिस्तान ने पिछले मैच में इंग्लैंड को मात दी थी। इब्राहिम जादरान ने 177 रन की रिकॉर्ड पारी खेली थी।

बता दें कि, लाहौर में 2022 से अब तक 10 वनडे मैच खेले गए है जिसमें से पांच मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है लेकिन इस दौरान औसत पहली पार का स्कोर 300 है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इस टुर्नामेंट में इंग्लैंड के 351 रनों का आसानी से पीछा किया और अफगानिस्तान ने आसानी से 325 रनों का बचा किया।

अफगान‍िस्तान की संभावित प्लेइंग 11: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नईब, राशिद खान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, स्पेंसर जॉनसन

ये भी पढ़ें:

प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार पंजाब दौरे पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

8 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

9 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

9 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

9 hours ago