मध्य प्रदेश

प्रिंसिपल की डांट से 8वीं कक्षा के छात्र ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत खतरे से बाहर

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई। जहां एक प्राइवेट स्कूल में 8वीं क्लास के छात्र ने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। बता दें कि, पूरे मामले में छात्र ने क्लास में रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी जिससे प्रिंसिपल ने सस्पेंशन के बाद करियर खत्म होने और मेडल छीनने की बात कही थी

वहीं, जिसके कारण छात्र ने आत्महत्या की करने की कोशिश की। पूरा मामला, रतलाम जिले के बोधि इंटरनेशनल स्कूल का है जहां 8वीं क्लास में पढ़ने वाले एक बच्चा 27 नवंबर को स्कूल में मोबाइल लेकर गया था और इस दौरान उसने कक्षा का वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया है, जिसमें छात्र और टीचर नजर आ रही थीं। हालांकि, कुछ समय बीत जाने के बाद क्लास के कुछ अन्य छात्रों ने उस वीडियो को देख लिया। जिसके बाद उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी क्लास टीचर को दे दी। क्लास टीचर ने वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर स्कूल प्रिंसिपल को जानकारी दी।

वहीं, इसके बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्र को शुक्रवार सुबह प्रर्थाना के बाद अपने रूम में बुलाया। प्रिंसिपल ने छात्र के परिजन को भी स्कूल बुलाया। स्कूल में मोबाइल लाने और वीडियो बनाकर पोस्ट करने की बात पर कई टीचर्स और प्रिंसिपल ने छात्र को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान प्रिंसिपल ने छात्र को सस्पेंड करने की बात कहीं। वह सिर झुकाकर और कान पकड़कर लगातार 40 से ज्यादा बार माफी मांगता रहा है, लेकिन प्रिंसिपल ने उसकी एक बात भी नहीं मानी, साथ ही उसके मैडल छीनने की भी धमकी दी।

बता दें कि, इस बीच छात्र को प्रिंसिपल रूम के पास एक कमरे में बैठा दिया गया और उससे कहा गया कि तुम्हारे परिजनों के आने के बाद बात की जाएगी। लगातार उस पर बढ़ते दबाव के कारण छात्र भागते हुए तीसरी मंजिल पर पहुंचा, जहां से उसने छलांग लगा दी। स्कूल में शोर मचते ही छात्र के पिता और अन्य स्कूल स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे। जिसके बाद छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि, सिर को छोड़कर उसे कई जगह चोटें आई हैं, कई हड्डियां टूटी है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। छात्र के पिता ने पुलिस से स्कूल पर कार्रवाई करने की मांग की है साथ ही स्कूल पर ताला लगाने की बात भी कही है।

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

22 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago