पंजाब के अमृतसर जिले के ठाकुरद्वारा मंदिर पर बीते शुक्रवार की देर रात ग्रेनेड से हमला करने वाले हमलावारों का पुलिस के साथ एनकाउंटर हुआ है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक हमलावर को ढेर कर दिया गया जिसकी पहचान गुरसिदक के रूप में हुई है।
बता दें कि, पुलिस को सोमवार की सुबह हमलावरों के बारे में विशेष जानकारी मिली थी जिसके बाद एसएचओ छेहरटा ने आरोपी की मोटर साइकिल को रोकने की कोशिशी की तो हमलावरों ने अपनी मोटर साइकिल छोड़कर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें मुख्य आरोपी गुरसिदक को गोली लगी जिसके बाद उसकी मौत हो गई जबकि अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। बता दें कि, बीते शुक्रवार यानि 14 मार्च को दो बाइकसवारों ने ठाकुरद्वारा मंदिर पर ग्रेनेड से हमला किया जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि, बाइकसवारों ने मंदिर के पास थोड़ देर रुककर किसी चीज को अंदर फेका है और इस बाद धमाका होता है।]
वहीं, इस धमाके में मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी और खिड़कियां और दरवाजे टूट गए थे। बता दें कि, पुलिस ने घटना के 48 घंटे के अंदर ग्रेनेड हमले मामले को सुलझा लिया।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…