हरियाणा में सियासी संकट के बीच बोले सीएम नायब सैनी- ‘हमने फ्लोर टेस्ट जीता है फिर जीतेंगे’

Haryana Politics Crisis: हरियाणा में जारी सियासी घमासान के बीच जजपा नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला ने राज्‍यपाल को पत्र लिखकर फ्लोर टेस्क का आग्रह किया था. इस पर प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है।

मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है कि भाजपा अल्पमत में है। सीएम सैनी ने विपक्ष को लेकर कहा कि वे जनता को यह भी साफ करें कि राज्यपाल को भेजे गए पत्र में उन्होंने इसका भी जिक्र किया है कि उनके पास मौजूदा समय में कितने विधायक हैं।

गुरुवार को जेजेपी प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को पत्र लिखकर राज्य में भाजपा सरकार के खिलाफ फ्लोर टेस्ट का आग्रह किया था। उन्होंने लिखा कि अगर सरकार बहुमत साबित करने में असफल रहती है तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाए।

मुख्यमंत्री नायब सैनी शुक्रवार को विपक्षी दल के तीन मौजूदा विधायकों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे। विपक्ष के दावों को खारिज करते हुए नायब सैनी ने कहा कि विपक्ष लोगों को गुमराह करने का काम रहा है। उन्हें राज्यपाल को लिखित में देना चाहिए कि कितने विधायक उनके समर्थन में हैं और वे लोगों को गुमराह नहीं कर रहे हैं।

सैनी ने कहा कि हमने हाल ही में विश्वास मत जीता है और अगर सदन में बहुमत साबित करने के लिए कहा गया तो आगे भी करेंगे। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे केवल अन्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

चंडीगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी संजय टंडन (Sanjay Tandon) और सीएम नायब सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में संयुक्त रोड शो निकाला। टंडन आज लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले, गुरुवार को जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के तीन विधायकों ने पानीपत में राज्य के पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की।

खबर के मुताबिक जेजेपी के देवेंदर सिंह बबली, जोगी राम सिहाग और रामनिवास सुरजाखेड़ा अपनी-अपनी गाड़ियों में ढांडा के आवास पर पहुंचे। हालांकि, ढांडा ने बाद में स्पष्ट किया कि जेजेपी विधायकों ने उनके बीमार भतीजे का हालचाल जानने के लिए उनसे मुलाकात की थी।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

17 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago