हरियाणा

कथित पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा की डिफॉल्ट बेल हुई खारिज, 10 सितंबर को अगली पेशी

कथित पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा की डिफॉल्ट बेल हुई खारिज, 10 सितंबर को अगली पेशी

 

 

पहलगाम हमला… आप सभी को याद होगा…और ये भी आप लोगों को बहुत अच्छे से याद होगा कि उसके बाद देश से ही कितने गद्दारों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। एक के बाद एक पाकिस्तानी जासूसों को पुलिस द्वारा पकड़ा जा रहा था। इन्हीं में से एक पाकिस्तानी जासूस थी ज्योति मल्होत्रा जिस पर पाकिस्तान को हर खुफिया जानकारी देने का इल्जाम लगा था।

और ना केवल इल्जाम लगा था बल्कि उसके खिलाफ सबूत भी देखने को मिले है। लेकिन जैसे जैसे इस मामले की जांच आगे बढ़ती जा रही है वैसे वैसे इस केस में नए खुलासे भी हो रहे है और अब फिर ज्योति मल्होत्रा का मामला सुर्खियों में आ गया है।

मंगलवार को उनकी डिफॉल्ट बेल याचिका और चार्जशीट से जुड़े मुद्दों पर सुनवाई न्यायिक दंडाधिकारी सुनील कुमार की अदालत में हुई। हालांकि अदालत ने फैसला बुधवार तक टाल दिया और इस दौरान आरोपित ज्योति मल्होत्रा को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को तय की गई है

आपकों बता दें कि हिसार की न्यू अग्रसेन कॉलोनी निवासी ज्योति मल्होत्रा पेशे से यूट्यूबर हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान के लिए जासूसी की और संवेदनशील सूचनाएं साझा कीं। इस मामले को बेहद गंभीर मानते हुए पुलिस ने मई 2025 में उनके खिलाफ FIR दर्ज की थी।

FIR सिविल लाइन थाना पुलिस में 16 मई को दर्ज हुई थी। इसके बाद ज्योति को गिरफ्तार कर लिया गया और फिलहाल वे केंद्रीय कारागार में बंद हैं।

इस मुद्दे में ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ पुलिस ने 14 अगस्त को चार्जशीट दाखिल की थी। लेकिन इस चार्जशीट पर विवाद बना हुआ है। दरअसल, ज्योति के वकील ने अदालत से मांग करते हुए कहा कि, ज्योति केस की पूरी चार्जशीट की कॉपी दी जाए।

वहीं पुलिस ने आपत्ति जताते हुए कहा कि, चार्जशीट के कुछ अंश बेहद संवेदनशील हैं और उन्हें हटाकर ही कॉपी दी जानी चाहिए। पुलिस का तर्क है कि अगर ये अंश सार्वजनिक हुए तो राष्ट्रीय सुरक्षा और जांच दोनों पर असर पड़ सकता है।

इस पर ज्योति के वकील ने आपत्ति जताई और कहा कि आरोपित को पूरी चार्जशीट देखने का अधिकार है। उन्होंने दलील दी कि अधूरी जानकारी मिलने से बचाव पक्ष को उचित तरीके से केस लड़ने में कठिनाई होगी। इस पर अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं लेकिन अंतिम फैसला देने के बजाय सुनवाई आगे बढ़ा दी

सुरक्षा कारणों के चलते ज्योति को अदालत में सीधे पेश नहीं किया गया बल्कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी करवाई गई। पुलिस और जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से ये कदम उठाया। अदालत परिसर में भी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अदालत ने पुलिस की उस अपील पर भी विचार किया।

जिसमें मीडिया ब्रीफिंग पर रोक लगाने की मांग की गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मीडिया रिपोर्टिंग सीमित होनी चाहिए ताकि जांच प्रभावित न हो।

इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया। SIT ने कई सप्ताह तक सबूत जुटाए और फिर 14 अगस्त को अदालत में चार्जशीट दाखिल की।

पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत हाथ लगे हैं जो ज्योति के पाकिस्तान से संपर्क की पुष्टि करते हैं। हालांकि, बचाव पक्ष ने पुलिस की इस दलील पर सवाल उठाए हैं।
ज्योति मल्होत्रा के वकील ने अदालत में डिफॉल्ट बेल की मांग भी की है।

वकील का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी चार्जशीट दाखिल नहीं की गई, ऐसे में आरोपी को जमानत मिलनी चाहिए। पुलिस का तर्क है कि चार्जशीट समय पर दाखिल की गई थी, लेकिन कुछ हिस्सों को सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। अब अदालत को तय करना है कि इस स्थिति में आरोपी को डिफॉल्ट बेल मिल सकती है या नहीं।

हिसार ही नहीं पूरे देश में ये मामले खासतौर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक ओर लोग हैरान हैं कि एक यूट्यूबर पर इतने गंभीर आरोप लगे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे पुलिस की कार्रवाई मानते हैं। ज्योति मल्होत्रा के परिवार ने अब तक मीडिया के सामने ज्यादा बयान नहीं दिए हैं, लेकिन उनके वकील लगातार अदालत में उनकी बेगुनाही का दावा कर रहे हैं।

दरअसल 10 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई इस मामले में बेहद अहम है। उस दिन अदालत ये तय कर सकती है कि ज्योति मल्होत्रा को डिफॉल्ट बेल मिलती है या नहीं। साथ ही ये भी साफ हो सकता है कि चार्जशीट की कॉपी किस रूप में बचाव पक्ष को दी जाएगी। अगर अदालत पुलिस की दलील मान लेती है तो चार्जशीट का कुछ हिस्सा सीलबंद रह सकता है।

Lata Rani

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

22 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago