भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए 15 मई 2025 तक 32 एयरपोर्ट की सर्विस को बंद कर दिया गया था। वहीं अब फिर से इन एयरपोर्ट को फिर से खोला जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सोमवार 12 मई 2025 को प्रेस रिलीज जारी करके इसकी जानकारी दी है। एएआई ने भारत के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में 32 एयरपोर्ट को खोलने के लिए एयरमेन को नोटिस जारी किया है।
बता दें कि, इन हवाई अड्डों में अधमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतीपुर, बठिंडा, भुज, बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन, जैसलमेर, जम्मू, जामनगर, जोधपुर, कांडला, कांगड़ा (गग्गल), केशोद, किशनगढ़, कुल्लू मनाली (भुंतर), लेह, लुधियाना, मुंद्रा, नलिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, राजकोट (हीरासर), सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोइस और उत्तरलाई शामिल थे. यहां ये जान लेना भी जरूरी है कि 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द और प्रभावित हुई हैं। भारत में अलग-अलग प्रमुख एयरलाइनों ने यात्रा संबंधी सलाह जारी की है कि वे जांच कर लें और उसके मुताबिक यात्रा करें।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…