राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में आज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज यानि मंगलवार को बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 अगस्त को भी दिल्ली एनसीआर में आंधी और बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 और 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। बीते दिन सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
केंद्रीय केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड CPCB के अनुसार राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह 7:00 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 85 अंक बना हुआ है, जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 93, गुरुग्राम में 98, गाजियाबाद में 102, ग्रेटर नोएडा में 87, और नोएडा में 95 अंक बना हुआ है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…