दिल्ली में एयर क्वालिटी आज भी ‘बेहद खराब’
नवंबर महीने के शुरूआती दिनों में ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। सुबह के समय तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्लीवालों को अभी सर्दी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इस बार न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर ही बना हुआ है। दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।
वहीं, अगर बात करें दिल्ली-एनसीआर की तो यहां भी वायु गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं देखने को मिल रहा है। प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। हालांकि बीते दिनों की तुलना में मंगलवार को राजधानी के एयर क्वालिटी इंडेक्स में कोई सुधार नहीं देखने को मिला। सीपीसीबी के ताजा अपडेट के अनुसार आज सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 274 मापा गया।
बता दें कि, दिल्ली के कई इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी 355 के पार बना हुआ है। वहीं, आज भी कई जगहों पर ये आंकड़ा 400 के पार हो चुका है। जिस हिसाब से राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही उससे राज्य की हवाएं दमघोंटू हो गई है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…