न्यूयार्क जा रही Air India की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई जिसके बाद विमान को तुरंत दिल्ली के लिए डायवर्ट किया गया और सुरक्षित लैंड करा लिया गया। वहीं, लैंडिंग के बाद विमान की तलाशी जारी है। बता दें कि, अभी तक किसी भी बम के मिलने की सूचना नहीं है।
जांच अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और अभी भी जांच जारी है। बता दें कि, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से एयर इंडिया के विमान ने देर रात 2 बजे न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि विमान को टेकऑफ किए हुए कुछ ही समय हुआ था कि उसे बम से उड़ाने की धमकी मिली। विमान को सुरक्षा कारणों से दिल्ली की तरफ डायवर्ट किया गया।
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, अभी फिलहाल विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर खड़ा है और विमान में मौजूद यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…