Uncategorized

दिल्ली में ताल ठोक रही AIMIM, करीब 10 सीटों पर लड़ रही चुनाव

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने दिल्ली में ताल ठोककर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं।इससे पहले ओवैसी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार और महाराष्ट्र के चुनावों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब देश की राजधानी के चुनावी रण में ओवैसी की पार्टी उतर रही है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से कम से कम 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक मुताबिक, AIMIM सीलमपुर, बाबरपुर, बल्लीमारान, चांदनी चौक, ओखला, जंगपुरा, सदर बाजार, मटिया महल और करावल नगर सीटों पर भी उम्मीदवार उतारने का मन बना चुकी है। इनमें से करीब 8 सीटें मुस्लिम बहुल हैं। इसी क्रम में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने मुस्तफाबाद से दिल्ली में हुए दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को उम्मीदवार बनाया है। इस ऐलान से एक बात साफ़ है कि इस बार दिल्ली में मुसलमानों के वोट में बड़ी सेंधमारी हो सकती है। अब ऐसी भी चर्चा है कि दिल्ली दंगों के दौरान पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानने वाला शाहरुख पठान भी चुनाव लड़ सकता है।

दरअसल ओवैसी की पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष शोएब जमई ने हाल ही में शाहरुख के परिवार से मुलाकात की थी और ये कहा था कि अगर परिवार और वहां की लोकल अवाम चाहे तो पार्टी चुनाव लड़ाने के लिए तैयार हैं। अब सवाल उठता है कि दिल्ली में ओवैसी की पार्टी एक के बाद एक विवादित चेहरों पर दांव क्यों लगा रही है। इसके पीछे भी पार्टी की कोई अपनी रणनीति है।

बता दें कि दिल्ली में मुस्लिम मतदाता कभी कांग्रेस के साथ हुआ करते थे। लेकिन केजरीवाल के उभार के बाद मुस्लिम मतदाता आम आदमी पार्टी के साथ शिफ्ट हो गए। अब ऐसे में जब असदुद्दीन ओवैसी दिल्ली में पांव जमाते हैं तो क्या आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गेम बिगड़ जाएगा। क्योंकि ताहिर हुसैन और शाहरुख पठान जो दिल्ली दंगों के आरोपी है। उन्हें AIMIM चुनाव मैदान में उतारकर या उतारने की बात कर क्या संदेश देना चाहती है? क्या ओवैसी की पार्टी विवादित चेहरों को मौका देकर दिल्ली की सियासत में डेब्यू कर पाएगी और अगर हां तो वह किसका गेम बिगाड़ेगी?

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

11 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

21 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago