हार के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी नेताओं की लगाई क्लास, राहुल गांधी को दी नसीहत

हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में मिली करारी हार को लेकर कांग्रेस कार्य समिति ने मंथन किया। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे फुल फॉर्म में दिखे यहां उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेताओं की तो क्लास लगाई ही बल्कि राहुल गांधी को भी नसीहत दे डाली। इतना ही नहीं पार्टी प्रमुख खरगे ने चुनावी हार को देखते हुए कठोर निर्णय लेने की भी बात कही और कहा कि सबकी जवाबदेही तय करनी होगी। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि नेताओं को चुनाव परिणामों से सबक लेना होगा। हालांकि, उन्होंने माना कि ईवीएम ने चुनावी प्रक्रिया को संदिग्ध बना दिया है। कार्य समिति ने ये फैसला किया कि चुनावी प्रक्रिया से हो रहे गंभीर समझौते से जुड़ी चिंता को राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में उठाया जाएगा। पार्टी का ये भी कहना है कि वह इस मुद्दे पर इंडी गठबंधन के घटक दलों को भी साथ लेगी।

पार्टी प्रमुख खड़गे ने कहा कि, चुनावी हार के मद्देनजर कठोर निर्णय लेने होंगे और जवाबदेही तय करनी होगी। कांग्रेस के भीतर कलह पर निशाना साधते हुए कहा, “सबसे अहम बात जो मैं बार-बार कहता हूं कि आपसी एकता की कमी और एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी हमें काफी नुकसान पहुंचाती है। जब तक हम एक होकर चुनाव नहीं लड़ेंगे, आपस में एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी का सिलसिला बंद नहीं करेंगे, तो अपने विरोधियों को राजनीतिक शिकस्त कैसे दे सकेंगे? पार्टी को अपने प्रतिद्वंद्वियों के प्रचार और गलत सूचना का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए एक रणनीति विकसित करनी होगी। यह महत्वपूर्ण है कि हम अनुशासन का सख्ती से पालन करें पार्टी के पास अनुशासन का हथियार भी है लेकिन हम अपने कार्यकर्ताओं को किसी बंधन में नहीं डालना चाहते।

हांलाकि उन्होंने कांग्रेस नेताओं की हौसला अफजाई भी की और कहा कि कांग्रेस हमेशा अजर अमर है। महाराष्ट्र चुनाव के बारे में उन्होंने कहा, “छह महीने पहले लोकसभा चुनावों में माहौल हमारे पक्ष में था। लेकिन केवल माहौल पक्ष में होने भर से जीत की गारंटी नहीं मिल जाती, हमें माहौल को नतीजों में बदलना सीखना होगा। क्या कारण है कि हम माहौल का फायदा नहीं उठा पाते, कुल मिलाकर खरगे फुल फॉर्म में दिखे और कांग्रेस की कमियां सुधारकर बड़े कदम लेने का इशारा दिया। वहीं चुनाव आयोग पर सवाल उठाना, पूरी चुनावी प्रक्रिया को कटघरे में खड़ा करने पर सब सहमत रहे।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago