उत्तराखंड में भारी बारिश और जगह-जगह लैंडस्लाइड होने से जन-जीवन काफी प्रभावित हुआ है। वहीं, भारी-बारिश होने से नदी-नाले उफान पर है। शुक्रवार की आधी रात चमोली जिले के थराली क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही मची। भारी बारिश और मलबे से कई घरों, दुकानों और सड़कों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
बता दें कि, तहसील परिसर, SDM आवास और कई घरों में मलबा घुस गया। तहसील परिसर में खड़ी कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। कस्बे की सड़कों पर इतना मलबा भर गया कि वह तालाब जैसी नजर आने लगीं पास के सागवाड़ा गांव में मलबे के कारण एक युवती की दबकर मौत हो गई।
आपको बता दें कि,इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत गांव में राहत कार्य के लिए पहुंचीं। चेपड़ों बाजार में मलबे की चपेट में आने से कई दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं। इसके साथ ही, एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना भी है।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…