Categories: देश

अधीर रंजन ने वरुण गांधी को दिया ऑफर: बोले- Congress में आएं, हमें खुशी होगी, बताया क्यों BJP ने नहीं दिया टिकट?

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा सांसद वरुण गांधी को ऑफर दिया है। चौधरी ने कहा कि उन्हें कांग्रेस में आना चाहिए। हमें खुशी होगी। वह एक शिक्षित व्यक्ति हैं। उनकी छवि साफ है। भाजपा ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया, क्योंकि वह गांधी परिवार से हैं। मुझे लगता है कि उन्हें कांग्रेस में आना चाहिए।

दरअसल, भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी की तो उसमें वरुण गांधी का नाम नहीं था। उनकी पीलीभीत सीट पर पूर्व कांग्रेसी नेता और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को टिकट दिया गया है। हालांकि वरुण गांधी की मां मेनका गांधी की सीट और टिकट बरकरार है। उन्हें सुल्तानपुर लोकसभा सीट से उतारा गया है।

आगे क्या करेंगे वरुण गांधी?
वरुण गांधी के खिलाफ उत्तर प्रदेश भाजपा में काफी नाराजगी थी। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय चुनाव समिति में भी उनके नाम पर आपत्ति जताई गई है। इसलिए सूची जारी होने से पहले लगभग तय था कि उनका टिकट इस बार चुनाव में कट रहा है। ऐसे में सवाल है कि वरुण गांधी का अगला कदम क्या होगा। सूत्रों का कहना है कि वरुण का कहना है कि उनके साथ छल हुआ है। अब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।

किस छल का इशारा कर रहे वरुण?
वरुण गांधी अपने करीबियों से कह रहे हैं कि उनके साथ छल हुआ है। आखिरकार छल क्या है? राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि 5वीं सूची में भाजपा ने वरुण को बेटिकट किया तो उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से टिकट दिया। पीलीभीत में चुनाव पहले चरण में तो सुल्तानपुर में आखिरी यानी 7वें चरण में है। यदि वरुण बागी बनते हैं तो उनकी मां के चुनाव पर नकरात्मक असर पड़ेगा।

admin

Recent Posts

भारत में इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर बाजार में उतरेगी VinFast, 30 से ज्यादा शहरों में खोलेगी शोरूम

मुंबई   वियतनामी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी VinFast ने 2025 में अपनी इलेक्ट्रिक कारों के साथ…

58 minutes ago

EPFO की नई तैयारी: UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, 75% तक रकम निकालने की सुविधा पर काम

नई दिल्ली कभी बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे चाहिए, कभी घर में किसी की…

2 hours ago

टेक जॉब मार्केट में 18 महीने का रिकॉर्ड, 1.23 लाख वैकेंसी; अनुभवी प्रोफेशनल्स की सबसे ज्यादा डिमांड

 नई द‍िल्ली भारत के टेक्नोलॉजी जॉब मार्केट से एक बहुप्रतीक्षित और राहत भरी खबर आई…

2 hours ago

केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड…

12 hours ago

करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

रायपुर: करमा तिहार हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा, आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का…

12 hours ago

बाल वैज्ञानिकों के नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ रुपये देंगे धामी

उत्तराखंड में विज्ञान शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

12 hours ago