देश

विकसित भारत के लिए पीएम मोदी ने दिया नया नारा, “हम करके रहेंगे… We Will Do It.”

सरकार के प्रमुख के तौर पर लगातार 25 साल होने के उपलक्ष्य पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के सामने बड़ा संकल्प दोहराया है। पीएम ने कहा कि, साल 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करना है और विकसित देश बनाना है। वहीं, पीएम मोदी ने नारे लगाए, “हम करके रहेंगे… We Will Do It.” पीएम के साथ लोगों ने भी इस नारे को दोहराया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को उन्होंने गुजरात के सीएम के तौर पर शपथ ली थी, तब उन्होंने नहीं सोचा था कि एक दिन सरकार के प्रमुख के तौर पर लगातार 25 साल पूरे करने का यह पड़ाव भी आएगा। उन्होंने इस उपलब्धि को जनता के लगातार आशीर्वाद का नतीजा बताया और देशवासियों के प्रति आभार जताया।

हर जीत और हार से मिली सीख

पीएम मोदी ने अपने 25 साल के सफर को याद करते हुए कहा कि उनके जीवन में कोई घटना व्यर्थ नहीं गई जिसने उन्हें जिताया, उसने विनम्र होना सिखाया, जबकि जिसने गिराया उसने फिर खड़ा होना सिखाया। उन्होंने कहा कि शुभचिंतकों ने प्रोत्साहित किया और आलोचकों ने उन्हें अपने भीतर झांकने का मौका दिया। पीएम के अनुसार हर संकट उनके धैर्य की परीक्षा रहा और हर सफलता ने उनकी जिम्मेदारी बढ़ाई। हर उपलब्धि ने बड़े लक्ष्यों की तरफ बढ़ने का साहस और जज्बा दिया।

पीएम ने आगे कहा कि, बीते 25 सालों में कई लोकसभा और विधानसभा चुनाव हुए और जनता ने लगातार उन्हें सेवा का मौका दिया। पीएम ने भाजपा, NDA, सभी मंत्रियों और लोकतंत्र में आस्था रखने वाले राजनीतिक साथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह भारत के लोकतंत्र और संविधान का भी वंदन करते हैं। उन्होंने सेवा ज्योति यात्रा में शामिल हुए सभी लोगों का भी अभिनंदन किया और कहा कि यह लंबी यात्रा जनता के विश्वास और आशीर्वाद से संभव हुई है.

मंदिर में देश के लिए मांगी शक्ति

पीएम मोदी ने बताया कि वह सुबह दिल्ली के श्री विनायक मंदिर गए थे। वहां उन्होंने देश और 140 करोड़ भारतवासियों के लिए प्रार्थना की। उन्होंने अपने लिए भी यही मांगा कि उन्हें इतनी शक्ति और सामर्थ्य मिले कि वह देश के लिए और ज्यादा ऊर्जा के साथ काम कर सकें और दिन-रात लोगों की सेवा करते रहें।

पीएम मोदी ने कहा कि 25 साल का सफर उनके लिए संतोष और कृतज्ञता का मौका है, लेकिन अब नजर आगे के बड़े लक्ष्यों पर है। उनका संदेश साफ था- भारत को विकसित बनाना है, आत्मनिर्भर बनाना है और इसके लिए “We Will Do It” के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को..

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ प्रदेश में महतारी वंदन योजना 01 मार्च 2024 से लागू की…

27 minutes ago

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट…

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निराकरण में…

43 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में…

60 minutes ago

खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका…

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका नवभारत परिवार द्वारा आयोजित 17वीं अखिल भारतीय…

1 hour ago

नवा रायपुर में भारत-ज़िम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज़ की तैयारियां पूरी,मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय…

1 hour ago