दुनियाभर के सिनेमाघरों में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ धूम मचा रही है। वहीं, इस बीच सुपरस्टार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हैदराबाद के संध्या थिएटर मामले में एक्टर को गिरफ्तार किया है। अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले गई है जहां उनसे पूछताछ की जाएगी।
बता दें कि, 4 दिसंबर को फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में भगदड़ मच गई थी। महिला की मौत पर अल्लू अर्जून और उनकी टीम ने भी शोक व्यक्त किया था और एक्टर ने उनके परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने महिला के परिवार को 25 लाख रुपये की मदद करने का भी वादा किया था।
वहीं, एक्टर की गिरफ्तारी का भी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्हें ले जाते हुए देखा जा सकता है। अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी से बातचीत करते हुए नजर आ रहे है। एक्टर वीडियो में चाय पीते हुए नजर आए और चाय खत्म करने के बाद वो पुलिस के साथ उनकी गाड़ी बैठकर पुलिस स्टेशन के लिए चले जाते है। वहीं, अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या होता है ?
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…