Uncategorized

‘दिल्ली में होगी AAP की वापसी’ संदीप दीक्षित ने किया बड़ा दावा

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की फिर से सरकार बनने वाली है। एक बड़े कांग्रेस नेता ने ऐसा दावा किया है।दरअसल दिल्ली के आए तमाम एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन दिल्ली में कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित का दावा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। हांलाकी उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली में कांग्रेस ने अच्छा चुनाव लड़ा है।

दिल्ली में होगी AAP की वापसी

एक मीडिया चैनल से बात करते हुए नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने एग्जिट पोल पर कहा कि अगर एग्जिट पोल पर यकीन किया जाए तो ठीक है कि बीजेपी सरकार बन रही है लेकिन मेरी मानें तो एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी को कम आंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि अगर रुझान वैसा ही रहा जैसा दिखाया जा रहा है तो उनकी स्थिति इतनी खराब होगी। संदीप दीक्षित ने कहा कि एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं किया का सकता। मुझे लगता है दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन जाएगी। क्योंकि हमने दिल्ली में देखा है लोगों में विकास को लेकर ज्यादा रूचि नहीं थी। बल्कि फ्री बिजली पानी और पैसे मिलने के वादों पर ज़्यादा दिलचस्पी थी। लेकिन मैं कहूंगा 8 फरवरी का इंतजार करना चाहिए।

सर्वे में AAP की विदाई

बता दें कि दिल्ली में वोटिंग के बाद आए तमाम सर्वे में आम आमदी पार्टी की सरकार से विदाई होती दिख रही है। जबकी भारतीय जनता पार्टी पिछले 27 साल का सूख खत्म करते हुए सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है। वहीं बात अगर कांग्रेस की करें तो सर्वे के मुताबिक कांग्रेस की स्थिति अभी भी अच्छी नहीं है। किसी भी सर्वे में कांग्रेस को 2 से ज्यादा सीटें नहीं मिलती दिखाई दे रहीं…हांलाकि दिल्ली वालों को 8 फरवरी को आने वाले नतीजों का इंतजार करना होगा।


वीडियो भी देखें:-

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित का बड़ा दावा, ‘दिल्ली में AAP की हो सकती है वापसी’ 

 

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago