स्वर्ण मंदिर में आप नेता मनीष सिसोदिया ने टेका माथा
आप के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया ने पंजाब के अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में मत्था टेका और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जेल से रिहाई के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद थे।
मनीष सिसोदिया ने स्वर्ण मंदिर परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, उन्होंने और उनके परिवार ने मत्था टेका और दिल्ली के सीएम की रिहाई के लिए भी प्रार्थना की। उन्होंने आगे कहा कि वह हमेश सत्य की जीत के लिए प्रार्थना करते है।
सिसोदिया ने आगे कहा कि उन्हें ईश्वर के आशीर्वाद, उच्चतम न्यायालय और देश के संविधान की बदौलत न्याय मिला। इससे पहले सिसोदिया ने अमृतसर पहुंचने पर राज्य में ‘उत्कृष्ट कार्यों’ के लिए मान सरकार की सराहना की। स्वर्ण मंदिर परिसर में मान ने कहा कि सिसोदिया ने देश के शिक्षा क्षेत्र में क्रांति ला दी।
वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, “सिसोदिया को उच्चतम न्यायालय से न्याय मिला है।” उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि केजरीवाल भी जल्द ही रिहा हो जाएंगे।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…