आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की शुरूआत 19 फरवरी से होनी है लेकिन इससे पहले एक नया बवाल शुरू हो गया। इस टुर्नामेंट के मुख्य आयोजक पाकिस्तान का नाम इस बार भारतीय टीम की जर्सी पर नहीं होगा। वहीं, पीसीबी के एक अधिकारी ने इस मामले को लेकर एक समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि, बीसीसीआई क्रिकेट में राजनीति कर रहा है।
अधिकारी ने कहा कि, बीसीसीआई टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम छपवाकर ‘क्रिकेट में राजनीति कर रहा है’। इससे पहले, भारतीय बोर्ड ने अपने कप्तान रोहित शर्मा को चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए कप्तानों की बैठक के लिए पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था। अब ऐसी खबरें है कि पाकिस्तान का नाम अपनी जर्सी पर नहीं छपवाना चाहते है। हमारा ऐसा मानना है कि ICC ऐसा नहीं होने देगी वो पाकिस्तान का साथ देगी।
आपको बता दें कि, इस बार चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत खेले जाएंगे। जहां एक तरफ मुकाबले पाकिस्तान के तीन शहरों लाहौर, कराची और रावलपिंडी में होंगे तो वहीं, भारत के साथ होने वाले मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। बीसीसीआई द्वारा अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार करने के बाद पीसीबी और आईसीसी ने हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार किया था।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…