ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु भी पहुंचे हैं। हालांकि जगन्नाथ मंदिर में विदेशी नागरिकों और गैर-हिंदुओं के लिए प्रवेश प्रतिबंधित है। उनके लिए भगवान के “दर्शन” का यह एकमात्र अवसर है, जब वह मंदिर से निकलकर थोड़ी दूरी पर स्थित गुंडिचा मंदिर की यात्रा पर निकलते हैं। विदेशी श्रद्धालु रथ यात्रा के लिए पुरी आकर काफी उत्साहित दिखे। सभी अनुष्ठान पूरे होने के बाद शाम चार बजे भाई-बहन देवताओं- भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथों को खींचने की प्रक्रिया शुरू होगी।पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं, क्योंकि लाखों श्रद्धालु कड़ी सुरक्षा के बीच इस वार्षिक समारोह को शामिल होंगे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुवार शाम तक करीब एक लाख लोग पुरी पहुंच चुके हैं।
ओडिशा सरकार ने भगवान जगन्नाथ की सालाना रथ यात्रा के लिए बड़े पैमाने पर बंदोबस्त किए हैं। शुक्रवार को इसमें इसमें हिस्सा लेने के लिए लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुवार शाम तक करीब एक लाख लोग पुरी पहुंच चुके थे और शुक्रवार सुबह ये संख्या कई गुना बढ़ गई। उन्होंने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों और विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं के इस रथ यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…