टेंट और शराब गोदाम में लगी आग
फरीदाबाद: सूरजकुंड इलाके में शनिवार सुबह टेंट के गोदाम में आग लग गई। आग ने शराब गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। टेंट गोदाम मालिक को पड़ोसियों ने सूचना दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
टेंट गोदाम के मालिक देवेंद्र कंबोज को पड़ोसियों से सूचना मिली कि उनके गोदाम से धुआं और आग की लपटें निकल रही हैं। कंबोज का आरोप है कि शराब गोदाम के कर्मचारी अक्सर गत्ता जलाते हैं। इस बारे में उन्होंने कई बार मना किया था। उनका अनुमान है कि आज भी गत्ता जलाने की वजह से यह हादसा हुआ। थाना सूरजकुंड के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रह्लाद के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर लगभग 4 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इस हादसे में टेंट गोदाम का करीब 50 लाख रुपए का सामान जल गया। शराब गोदाम में भी करीब 200 पेटी शराब आग की भेंट चढ़ गई। दोनों मालिकों को लाखों का नुकसान हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…