हरियाणा

JJP विधायक रामकरण काला ने कर दिया बड़ा ऐलान…

किसानों पर लाठीचार्ज के एक दिन बाद हरियाणा शुगरफेड के विधायक रामकरण काला ने चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया है।

कुरुक्षेत्र के शाहबाद में जीटी रोड पर किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा शुगर फेडरेशन के चेयरमैन रामकरण काला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रामकरण काला शाहबाद से जननायक जनता पार्टी के विधायक हैं।

दुष्यंत चौटाला को सौंपा इस्तीफा

उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बजाय उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को अपना इस्तीफा सौंपा है। अब उप मुख्यमंत्री को फैसला करना है कि काला के इस्तीफे को स्वीकृत करने के लिए वह मुख्यमंत्री के पास भेजते हैं अथवा नहीं। प्रदेश सरकार ने विधायक रामकरण काला को जजपा कोटे से चेयरमैन बनाया था।

रामकरण काला राज्य में ऐसे तीसरे विधायक हैं, जिन्होंने किसानों के हितों की दुहाई देते हुए इस्तीफा दिया है। उनसे पहले चरखी दादरी के निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान ने किसान संगठनों के आंदोलन के दौरान चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया था, जबकि ऐलनाबाद के इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने विधायक पद से ही त्यागपत्र दे दिया था।

किसान आंदोलन से सबसे अधिक प्रभावित हुए थे रामकरण काला

रामकरण काला किसानों के आंदोलन से सबसे अधिक प्रभावित हैं। सूरजमुखी की सबसे अधिक खेती कुरुक्षेत्र जिले में ही होती है। सूरजमुखी का एमएसपी 6400 रुपये प्रति क्विंटल था। केंद्र सरकार ने गत दिवस ही सूरजमुखी के एमएसपी में बढ़ोतरी कर इसे 6760 रुपये प्रति क्विंटल किया है।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago