राजस्थान

2 छात्रों के बीच हुए विवाद में राजस्थान सरकार का एक्शन

राजस्थान के उदयपुर में दसवीं के दो छात्रों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप धारण कर लिया है। जी हां छात्रों के बीच हुए विवाद में एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद पूरे जिले में हिंसा भड़क गई है। हिंसा के दौरान कई जगहों पर तोड़फोड़ व आगजनी की घटनाएं भी देखने को मिली है। जिसको देखते हुए जिले में धारा 144 लगाई गई है। बता दें कि जिले में शुक्रवार शाम से शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट सुविधाएं बंद की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। वही राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। बता दें कि मामला उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र का है। भट्टियानी चौहट्टा स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले दसवीं के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर नीचे गिर पड़ा।
बताया जा रहा है कि दोनों छात्रों के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था और दोनों छात्र एक-दूसरे को धमकियां दे रहे थे शुक्रवार दोपहर खांजीपीर में रहने वाला किशोर चाकू लेकर विद्यालय आया और उसने इस कृत्य को अंजाम दिया। चाकू मारने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। आनन-फानन में घायल बच्चे को साथी छात्रों और टीचर्स द्वारा स्कूटी पर बैठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। और तुरंत इसकी सूचना परिजनों को भी दी गई। देखते ही देखते घटना ने विकराल रूप ग्रहण कर लिया।
वही घटना के बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। लोगों द्वारा जगह-जगह टायर जलाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। करीब आधा दर्जन से अधिक वाहनों में आग लगाई गई है बाजारों को बंद किया गया है। उदयपुर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट भी बंद है। घायल छात्र को उदयपुर के एमबी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। पुलिस ने आरोपी छात्र के पिता सलीम खान को गिरफ्तार कर लिया है। और उनसे पूछताछ की जा रही है।

वही पुलिस ने शहरवासियों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। घटना को लेकर मोची समाज और हिंदू संगठनों ने रोष जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग भी लोगों द्वारा की जा रहा थी। राखी से ठीक पहले हुई इस घटना से साजिश की आशंका भी प्रबल हो गई है।
घटना के बाद भजन लाल सरकार भी एक्शन मोड़ में है। सरकार द्वारा 24 घंटे के अंदर आरोपी छात्र के घर पर बुलडोजर चला दिया गया। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी के बीच आरोपी के घर पर बुलडोजर की कारवाई की गई।
वहीं, घटना पर उदयपुर कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि बच्चे को उचित इलाज मिले। उन्होंने बताया कि बच्चे की हालत में सुधार हुआ है।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

3 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

3 hours ago