देश

Akbaruddin Owaisi: अकबरुद्दीन ओवैसी ने PM मोदी पर किया तीखा हमला, बोले: “देश को ‘चौकीदार’ नहीं, बहादुर सैनिकों की जरूरत”, “औरंगाबाद का नाम बदलने वालों को नहीं बनने देना मेयर”

Akbaruddin Owaisi: अकबरुद्दीन ओवैसी ने PM मोदी पर किया तीखा हमला

एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) में नगर निकाय चुनावों को लेकर आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तीखे राजनीतिक और सामाजिक मुद्दे उठाए। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि जिन लोगों ने औरंगाबाद का नाम बदला है, उन्हें आगामी नगर निकाय चुनावों के बाद शहर का मेयर नहीं बनने दिया जाए।

ओवैसी ने कहा कि औरंगाबाद से लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हार के बाद अब हर एक वोट की अहमियत को समझने की जरूरत है और नगर निगम में सत्ता ऐसे लोगों के हाथों में नहीं जानी चाहिए जिन्होंने शहर की पहचान बदली।

 

अकबरुद्दीन ओवैसी ने अपने भाषण में मुसलमानों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश में मुसलमानों के खिलाफ लगातार अन्याय और अत्याचार हो रहे हैं और ऐसी स्थिति में समुदाय का संगठित होना जरूरी है। ओवैसी ने कहा कि हर वोट की ताकत को समझना होगा और यदि मुसलमान बिखरे रहेंगे तो उनके अधिकारों की आवाज कमजोर होती जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर समुदाय संगठित और एकजुट नहीं होगा तो वह सिर्फ विरोध करता रह जाएगा, लेकिन उसके हालात नहीं बदलेंगे।

 

अपने भाषण में ओवैसी ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय घटनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह भारत में मॉब लिंचिंग की घटनाओं की निंदा की जाती है, उसी तरह वह बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या और फिलिस्तीन में लोगों की हत्या की भी निंदा करते हैं। ओवैसी ने यह स्पष्ट करने की कोशिश की कि मानवाधिकारों का मुद्दा किसी एक धर्म या देश तक सीमित नहीं होना चाहिए और हर तरह की हिंसा का विरोध होना चाहिए।

 

अकबरुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार और अब तक सत्ता में रही सभी सरकारों पर मुसलमानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से लेकर
अब तक आई हर सरकार ने मुसलमानों को सिर्फ आश्वासन दिए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मुसलमान शिक्षा, रोजगार, आर्थिक स्थिति और सामाजिक सुरक्षा के हर क्षेत्र में पिछड़े हुए हैं और उन्हें हमेशा उम्मीद रहती है कि सरकारें उनकी समस्याएं सुलझाएंगी, लेकिन हर बार उनके साथ नाइंसाफी हुई है।

ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों को अब उम्मीद है कि AIMIM उनके लिए कुछ ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने तेलंगाना में AIMIM द्वारा किए गए विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी ने वहां जनहित से जुड़े कई काम किए हैं और यही उसकी पहचान बन चुकी है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी केवल भाषणों की राजनीति नहीं करती, बल्कि जमीनी स्तर पर लोगों के लिए काम करती है।

अपने भाषण के दौरान अकबरुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री को न तो देश से प्यार है और न ही देश की वास्तविक समस्याओं की चिंता। ओवैसी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है, महंगाई बढ़ रही है और बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन इन मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि जब सरकार की नाकामियां सामने आती हैं तो ध्यान भटकाने के लिए हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा खड़ा कर दिया जाता है।

ओवैसी ने भारतीय सेना का जिक्र करते हुए कहा कि देश आज सुरक्षित है तो उसके पीछे फौजी भाइयों की कुर्बानियां हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि देश को चौकीदारों की जरूरत है या फिर सेना जैसे बहादुर लोगों की, जो सीमाओं की रक्षा करते हैं। इस बयान के जरिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के पुराने नारों पर भी परोक्ष रूप से निशाना साधा।

अपने भाषण में अकबरुद्दीन ओवैसी ने मौजूदा सरकार पर मुसलमानों के खिलाफ अत्याचार कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों की बस्तियों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं, मस्जिदों में अजान रोकने की घटनाएं हो रही हैं और मुस्लिम बच्चियों के हिजाब को लेकर विवाद खड़े किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लव जिहाद के नाम पर लोगों को मारा जा रहा है, मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही हैं और मुसलमानों की इज्जत और सम्मान को निशाना बनाया जा रहा है।

ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी समर्थकों और गौरक्षकों का नाम लेते हुए कहा कि इनके नाम पर मुसलमानों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कितना भी जुल्म किया जाए, लेकिन हिंदुस्तान का मुसलमान थकने वाला नहीं है और वह अपने हक और सम्मान के लिए संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने दोहराया कि अगर मुसलमान मुनज्जम (संगठित) और मुत्तहिद (एकजुट) नहीं होंगे तो उनकी आवाज कमजोर होती जाएगी और उनकी समस्याएं जस की तस बनी रहेंगी।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

5 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

5 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

5 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

6 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

6 hours ago