Jammu KashmirJammu Kashmir

Jammu Kashmir : जम्मू कश्मीर के सांबा जिले के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा बलों ने एक ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए। अधिकारियों ने बताया कि रात के समय ड्रोन से सामग्री गिराए जाने की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने रामगढ़ सेक्टर में तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान तीन पिस्तौल एवं अन्य गोला-बारूद बरामद किए गए। अधिकारी के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस को सक्रिय कर दिया गया है तथा तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

By admin