जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में ढेर किया पाकिस्तानी लश्कर कमांडर यासिर

जम्मू-कश्मीर के यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कमांडर यासिर को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को यूसमर्ग के ऊपरी इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में ढेर किया पाकिस्तानी लश्कर कमांडर यासिर (Photo-ITG)

मुठभेड़ में मारा गया यासिर

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान लश्कर कमांडर यासिर मारा गया। बताया जा रहा है कि वह पहले लश्कर के सुलेमान उर्फ मूसा ग्रुप के साथ काम करता था। हालांकि, करीब एक साल पहले यासिर ने इस ग्रुप से अलग रास्ता अपना लिया था। इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थीं।

यूसमर्ग के ऊपरी इलाके में मिली थी लोकेशन

सुरक्षा एजेंसियों को यासिर के यूसमर्ग के ऊंचाई वाले इलाकों में सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। इसके आधार पर संयुक्त सुरक्षाबलों ने इलाके में ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों से आमना-सामना हुआ और गोलीबारी शुरू हो गई। इसी कार्रवाई में यासिर को ढेर कर दिया गया।

सुलेमान मूसा से भी था कनेक्शन

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, सुलेमान उर्फ मूसा लश्कर का एक प्रमुख आतंकी था और उस पर पहलगाम आतंकी हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप था। पिछले साल श्रीनगर के डाचीगाम जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में सुलेमान मूसा मारा गया था। यासिर के भी पहले उसके ग्रुप से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। सुरक्षाबल अब इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यासिर के साथ और कितने आतंकी सक्रिय थे।

ये भी पढ़ें:

बिहार में गंगा का रौद्र रूप, पटना समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

By admin