आकाश आनंद को अभी बड़ी जिम्मेदारी नहीं, मायावती

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर बड़ा बयान दिया है। मायावती ने साफ किया कि आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की अनुमति है, लेकिन फिलहाल उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं होगा।

मायावती के मुताबिक, आकाश आनंद को अभी और परिपक्व होने की जरूरत है। जब तक वह पूरी तरह से राजनीतिक तौर पर मैच्योर नहीं हो जाते, तब तक उन्हें पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।

‘बहुजन समाज का हित मेरे लिए सबसे ऊपर’

BSP की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में मायावती ने कहा कि पार्टी के संस्थापक कांशीराम की तरह उनके लिए भी बहुजन समाज का हित, कल्याण और सम्मान सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि BSP का लक्ष्य शोषित वर्ग को सत्ता में भागीदारी दिलाना है और इस मिशन के लिए उनके लिए कोई अपना या पराया नहीं है। मायावती ने कहा कि जो भी व्यक्ति BSP और बहुजन समाज के हित में काम करेगा, उसका स्वागत किया जाएगा।

परिवार को पार्टी में काम करने की छूट, लेकिन बड़ी जिम्मेदारी नहीं

मायावती ने कांशीराम की नीति का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार और रिश्तेदारों को पार्टी के काम में सहयोग करने की अनुमति दी थी, लेकिन उन्हें चुनाव लड़ाने या सरकार बनने के बाद कोई पद देने के पक्ष में नहीं थे। मायावती ने कहा कि वह भी इसी सिद्धांत पर कायम हैं। इसी के तहत उन्होंने आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की अनुमति दी है, लेकिन फिलहाल उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देना सही नहीं होगा।

चुनाव से पहले आकाश आनंद को लेकर मायावती का बड़ा फैसला

मायावती ने कहा कि आकाश आनंद को अभी और अनुभव हासिल करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि विरोधी चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह के राजनीतिक हथकंडे अपना सकते हैं। ऐसे में आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी देने से पहले उन्हें और समय देने की जरूरत है।

मायावती के इस बयान को 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले BSP की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी में आकाश आनंद की भूमिका को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है और अब मायावती ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल उन्हें पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:

By admin