दिल्ली उपचुनाव को लेकर DMRC का बड़ा एलान

दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव और मतगणना के दिन दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था रहेगी। 30 नवंबर को वोटिंग होगी और 3 दिसंबर को मतगणना के दिन मेट्रो सुबह 4 बजे से चलना शुरू करेगी। सुबह 4 से 6 बजे तक ट्रेनें हर 30 मिनट में उपलब्ध रहेंगी, इसके बाद रेगुलर शेड्यूल लागू होगा।

बता दें कि, इन दोनों दिनों आखिरी मेट्रो रात 11:30 बजे तक चलेगी। इससे MCD ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की यात्रा में आसानी होगी। DMRC के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने प्रेस रिलीज में बताया कि 30 नवंबर (रविवार) मतदान का दिन है। वहीं, इस दिन सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से पहली मेट्रो ठीक सुबह 4:00 बजे रवाना होगी।

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है