राजधानी दिल्ली में बादल-धूप की आंख मिचौली

उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में उमस और गर्मी से लोग काफी परेशान है। बारिश की उम्मीदों के बीच बादल और धूप की आंख मिचौली जारी रही। वहीं वायु गुणवत्ता की बात करें तो दिल्ली का एक्यूआई 91 दर्ज किया गया।

बीते दिन (6 अगस्त) अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 7 अगस्त को हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आम तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इसकी वजह है पंजाब ये हिमाचल क्षेत्र के उपर बना फ्रंट जो धीरे-धीरे दक्षिण की ओर आ रहा है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है।

बता दें कि सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

 

ये भी पढ़ें:

उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, सड़क मार्ग खुलने से धराली और हर्शिल पहुंचना अब मुमकिन

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है