कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब सरकार ने जारी की एडवाइजरी

देश में बढ़ते कोरोना के नए मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। स्वास्थ्य विभाग की नई एडवाइजरी के अनुसार गर्भवती महिलाओं,बच्चों और बुजुर्गों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। वहीं, भीड़भाड़ वाले इलाकों पर मास्क पहनना अनिवार्य रूप से किया जाए ताकि संक्रमण से बचाव हो सके।

पंजाब सरकार की तरफ से जारी एडवाइजरी में लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की भी अपील की है। वहीं, किसी को अगर बुखार, खांसी जैसी शिकायत हो तो वह स्वयं आइसोलेशन में रहकर इलाज कराए और दूसरों से संपर्क से बचे। मास्क व सैनिटाइजर का नियमित इस्तेमाल करते रहे और साथ ही छींकते और खांसते समय मुंह ढकने और बार-बार हाथ धोए। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।

बता दें कि, पंजाब सरकार ने अभी किसी प्रकार की पाबंदियां नहीं लगाई है लेकिन आने वाले दिनों में संक्रमण की रफ्तार बढ़ती है तो अतिरिक्त कदम उठाए जा सकते है। हालांकि, सरकार ने कहा कि हालात पूरी तरह से नियंत्रण में है लेकिन सावधानी ही बचाव है।

ये भी पढ़ें:

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद ताजा हुई चरखी दादरी विमान हादसे की यादें !

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *