दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है। आईएमडी यानि कि भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए लू का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि, सोमवार को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

वहीं, विभाग ने कहा है कि, अगले दो दिन तक दिल्ली में लू चलने की आशंका है। सुबह से ही तेज धूप का एहसास होने लगेगा। इस दौरान विभाग ने लोगों से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। लाइट कलर में सूती कपड़े पहने और अगर किसी कारण घर से बाहर निकल रहे तो टोपी, जूते, गॉगल्स और छाता का इस्तेमाल करें।

बता दें कि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 5 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.7 डिग्री अधिक है।

आज से इन राज्यों में सताएगी भीषण गर्मी

भारतीय मौसम विभाग ने कई इलाकों में आज से हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 10 अप्रैल तक गुजरात के कुछ स्थानों पर गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जबकि 6 और 7 अप्रैल को सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर भीषण गर्म हवाएं चलने की संभावना है। 10 अप्रैल तक राजस्थान में भी गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जबकि 7 से 9 अप्रैल के दौरान कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी की स्थिति रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

हरियाणा NEWS: ‘Baby तू आया नहीं… तूने बोला था मुझे लेने आएगा’, शहीद पायलट सिद्धार्थ की अंतिम विदाई पर फूट-फूटकर रोई मंगेतर

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed