उत्तर भारत

उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम में फेरबदल देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में पहले से हो रही बारिश और बर्फबारी से हाल-बेहाल हुआ पड़ा है तो वहीं, मौसम विभाग ने पहाजडी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश के आसार बने हुए है। हिमालय पर स्थित पश्चिमी विक्षोभ का असर आज देखने को मिलेगा।

वहीं, मौसम विभाग द्वारा ताजा सेटेलाइट इमेज भी जारी की गई जिसमें देखा गया है कि उत्तर भारत पर किस तरह से घने बादल घेरे गए है। मौसम पूर्वानिमान के अनुसार जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है। जहकि, उत्तरी पंजाब के कुछ इलाकों में आज भारी बारिश का अनुमान है। जबकि, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, एमपी जैसे अन्य हिस्सों में मध्यम से हल्की बारिश होगी।

उत्तर भारत

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आज सुबह के समय हरियाणा के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। वहीं, इसके साथ ही मौसम विभाग ने बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बता दें कि कल दिल्ली में फरवरी के न्यूनतम तापमान में रिकॉर्डतोड़ बढ़त देखने को मिली थी, जो 19 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि सूरज पूरे दिन मद्धम रहा था।

उत्तर भारत

ये भी पढ़ें:

हरियाणा में इस पद पर निकली 2 हजार से ज्यादा नौकरियां, जानिए कितनी होगी सैलरी

संभल की जामा मस्जिद की होगी रंगाई-पुताई, हिंदू संगठनों ने जताया ऐतराज

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है