जैसमीन सैंडलस

पंजाबी सिंगर जैसमीन कौर उर्फ जैसमीन सैंडलस अपने गाने की विवादित शब्दावली को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चंडीगढ़ के एक वकील डॉ. सुनील मल्हण ने जालंधर पुलिस कमिश्नरेट को शिकायत भेजकर गाने में आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। यह शिकायत पंजाब पुलिस के डीजीपी तक भी पहुंचाई गई है।

जानकारी के अनुसार, शिकायत 7 फरवरी को दर्ज करवाई गई थी, लेकिन 19 फरवरी को इसकी कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वकील का कहना है कि गाने के बोल समाज पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं, इसलिए जैसमीन सैंडलस और उनके मैनेजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल, पुलिस इस शिकायत की जांच कर रही है और अब तक कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड का बजट सत्र इस दिन से होगा शुरू, ई-NEVA का सीएम धामी करेंगे उद्घाटन

अब तक ये स्टार्स पर्दे पर निभा चुका है छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed