एग्जिट पोल

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान हुए। वहीं, अब सभी को नतीजों का इंतजार है। आम आदमी पार्टी क्या दिल्ली में एक बार फिर से सरकार बना पाएगी या फिर राजधानी में तकरीबन 2 दशकों बाद भारतीय जनता पार्टी की वापसी होगी। वहीं, अगर बात करें कांग्रेस की तो इस चुनावी जंग को वो त्रिकोणीय बनाने की कोशिश जरूर कर रही है। चुनाव के बाद एग्जिट पोल्स में साफ दिख रहा कि झाडू गायब हो रहा है और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कमल खिल रहा है। जिसके बाद सियासी पारा बढ़ गया है। अगर एग्जिट पोल्स के नतीजे सच साबित होते है तो बीजेपी की सत्ता में वापसी हो सकती है। जबकि, एग्जिट पोल्स में कांग्रेस के हालात अच्छे नहीं दिख रहे है।

एग्जिट पोल

MATRIZE के सर्वे के अनुसार, दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है लेकिन इन आंकड़ों में बीजेपी को मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। आप को 32-37 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि बीजेपी 35-40 सीटों के साथ दिल्ली में सरकार बनाती दिख रही है। वहीं कांग्रेस का सूपड़ा साफ दिख रहा है।

वहीं, चाणक्य स्ट्रैटजी के एग्जिट पोल में भी भारतीय जनता पार्टी की राजधानी में सरकार बनती दिख रही है। सर्वे के मुताबिक, दिल्ली में आप को 25-28 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी दिल्ली में 39-44 सीटें मिलती दिख रही हैं और कांग्रेस 2-3 सीटें जीत सकती हैं।

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है