DELHI: हरियाणा के CM सैनी का केजरीवाल को चैलेंजDELHI: हरियाणा के CM सैनी का केजरीवाल को चैलेंज

DELHI: हरियाणा के CM सैनी का केजरीवाल को चैलेंज

DELHI: ‘यमुना में जहर’ का मामला इस कदर तूल पकड़ता जा रहा है कि, हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्‍ली के पल्‍ला गांव में जाकर यमुना नदी का पानी पीया। दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री आतिशी ने उन्‍हें पल्‍ला गांव चलने की चुनौती दी थी। आपको बता दें कि पल्‍ला गांव इलाके से ही यमुना दिल्‍ली में प्रवेश करती है। इससे पहले दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री और सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाया था।

इसको लेकर अब सियासत गर्माने लगी है. बीजेपी अब इस मुद्दे पर केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बख्‍शने के मूड में नहीं है। जिसके बाद अब हरियाणा के CM सैनी ने केजरीवाल को दिल्ली में राजघाट के पास जाकर यमुना का पानी पीने और नहा कर दिखाने का चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि, वो खुद, जहां से दिल्ली में यमुना एंट्री करती है,वहां का पानी पीकर आए हैं

आपको बता दें कि, इससे पहले दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को टैग करते हुए उन्‍हें पल्‍ला घाट चलने का चैलेंज दिया था. जिसपर हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार को पल्‍ला गांव पहुंचकर यमुना का पानी पीया। इससे पहले सीएम सैनी ने आतिशी पर हमला बोलते हुए कहा था कि, कभी पानी की कमी के लिए, कभी पराली के धुएं के लिए तो कभी अपनी तमाम विफलताओं के लिए आप हमेशा हरियाणावसियों को ही कोसती रहती हैं.

यमुना को लेकर अरविंद केजरीवाल की ओर से दिए गए बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जवाब दे चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एक रैली के दौरान अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा था कि, कोई कैसे कह सकता है कि पानी में जहर मिलाया गया है। उन्होंने दिल्ली में डबल इंजन सरकार की जरूर पर जोर दिया. जो गरीबों के कल्याण और शहर के विकास पर एक साथ काम करें। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाया था, जिस पर उन्हें मानहानि नोटिस मिला है।

दरअसल, आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि, हरियाणा सरकार ने यमुना को जहरीला बना दिया है। चुनावी समय में केजरीवाल के इस दावे ने काफी तूल पकड़ लिया है। हरियाणा सरकार की ओर से केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज कराने की बात कही गई है। हयिाणा के मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने यमुना मे जहर मिलाने का जो आरोप लगाया है उसको लेकर हरियाणा सरकार की ओर से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्‍होंने कहा कि केजरीवाल ने हरियाणा और दिल्‍ली की जनता में पैनिक फैलाने वाला काम किया है। विपुल गोयल ने कहा कि केजरीवाल का आरोप गैरजिम्‍मेदाराना है। उनके बयान में कोई सच्‍चाई नहीं है।

By Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।