राजधानी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। दिल्ली के तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक इस हफ्ते बारिश होने की संभावना है जिससे एक बार फिर से ठंड बढ़ने की आशंका है। वहीं, आज यानि मंगलवार को दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते है। जबकि, हवाओं की रफ्तार दिन में महज पांच किमी प्रति घंटे तक रहेगी।

बता दें कि, अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि, 29 से 31 जनवरी तक बादल के साथ मध्यम कोहर छाया रह सकता है। वहीं, विभाग ने ये बताया कि, एक फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

CPCB यानि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक मंगलवार की सुबह 6 बजे दिल्ली का एक्यूआई लेवल 313 दर्ज किया गया जो कि बेहद खराब श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

ये भी पढ़ें:

‘Sky Force’ से मिलेगी खिलाड़ी कुमार के करियर को नई उड़ान !

Delhi: बुराड़ी में चार मंजिला इमारत ढही… 20 लोगों के दबने की आशंका, 2 लोगों की मौत

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed