Aam Aadmi Party
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान किया जाएगा और  8 फरवरी को मतगणना होगी। वहीं, चुनाव के बीच काफी गहमागहमी भी देखने को मिल रही है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की नरेला और हरी नगर सीटर पर अपने उम्मीदवार बदल दिए है। अब नरेला से शरद चौहान और हरिनगर  से सुरिंदर सेतिया को उम्मीदवार बनाया है।
बता दें कि, नरेला से दिनेश भारद्वाज की जगह शरद चौहान को टिकट दिया गया है। शरद चौहान AAP के मौजूदा विधायक हैं। हरिनगर से राजकुमारी ढिल्लों की जगह सुरिंदर सेतिया को टिकट दिया गया है।
AAP List

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर सबसे पहले अपने उम्मीदवारों की घोषण की थी लेकिन अब नामांकन से पहले पार्टी ने दो उम्मीदवारों को बदल दिया है। बता दें कि, दिल्ली में नामांकन की प्रक्रिया शुरू है और 17 जनवरी तक नॉमिनेशन फाइल किए जा सकते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed