ICC T-20 World Cup टीम में 6 भारतीय, कोहली को नहीं मिली जगह
ICC ने हाल ही में हुए टी-20 विश्व कप की टुर्नामेंट टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में छह भारतीयों को शामिल किया गया है लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में शानदार बल्लेबाजी और प्लेयर ऑफ द मैच रहे स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को इसमे जगह नहीं मिली है।
बता दें कि सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले कोहली फाइनल से पहले किसी मैच में नहीं चले लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्होंने 59 गेंद में 76 रन की शानदार पारी खेली। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर 11 साल बाद आईसीसी खिताब जीता।
आईसीसी एकादश में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को जगह मिली है।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…