महाकुंभ में एक और बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। यहां सोमवार को हीलियम गैस से भरा एक हॉट एयर बैलून फट गया जिससे उस पर सवार 6 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमे से एक श्रद्धालु की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।
बता दें कि, यह घटना महाकुंभ मेला क्षेत्र में सेक्टर 20 के अखाड़ा मार्ग के पास हुई। अमृत स्नान के दौरान दोपहर के समय हीलियम गैस से भरा हॉट एयर बैलून फट गया और यह हादसा उस समय हुआ जब बैलून जमीन से उड़ रहा था तभी धमाके की तेज आवाज के साथ बैलून फट गया और उसकी बास्केट में सवार सभी श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए है।
वहीं, गनीमत यह रही कि एयर बैलून उड़ने से पहले ही फट गया अगर यह ऊंचाई पर होता तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था। घटना के तुरंत बाद ही सभी घायलों को एबुलेंस के जरिए महाकुंभ के उप केंद्रीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को मेडिकल कॉलेज से रानी नेहरू अस्पताल में रेफर कर दिया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
बता दें कि, इस हादसे में बास्केट में सवार 27 साल के प्रदीप, 13 साल के अमन, 16 साल के निखिल, 50 साल के मयंक, 32 साल के ललित और 25 साल के शुभम जख्मी हो गए हैं। वहीं, इनमें से प्रदीप और निखिल ऋषिकेश के रहने वाले हैं जबकि अमन हरिद्वार, ललित मध्य प्रदेश के खरगोन से, शुभम इंदौर से और मयंक प्रयागराज के रहने वाले हैं।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…