मुंबई
पेनी स्टॉक जोनजुआ ओवरसीज लिमिटेड (Jonjua Overseas Ltd) ने निवेशकों को बोनस शेयर देने का फैसला किया है। 7 महीने में कंपनी दूसरी बार बोनस शेयर देने जा रही है। इस बार कंपनी की तरफ से 7 शेयर बोनस के तौर पर मिलेंगे। बता दें, इस पेनी स्टॉक का दाम शुक्रवार को मार्केट क्लोजिंग के वक्त पर 5 रुपये से भी कम था।
24 पर 7 शेयर मिलेंगे बोनस (Jonjua Overseas Ltd Bonus share updates)
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में पेनी स्टॉक ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले 24 शेयर पर 7 शेयर बोनस के तौर पर निवेशकों को मिलेगा। इस बोनस इश्यू के लिए जोनजुआ ओवरसीज लिमिटेड ने अभी रिकॉर्ड डेट का फैसला नहीं किया है।
लगातार बोनस शेयर देती आ रही है कंपनी
आखिरी बार कंपनी के शेयर 2026 में एक्स-बोनस ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को 40 शेयर पर 5 शेयर बोनस के तौर पर मिला था। 2023 में कंपनी ने 50 शेयर पर 9 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। 2022 में कंपनी की तरफ से 23 शेयर पर 4 शेयर बोनस मिला था। 2021 में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 37 शेयर पर 5 शेयर बोनस दिया था। बता दें, पेनी स्टॉक की तरफ से पहली बार निवेशकों को 2019 में बोनस शेयर दिया गया था। तब कंपनी ने 25 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर बांटा था।
कंपनी ने 2025 में निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.10 रुपये का डिविडेंड दिया था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Jonjua Overseas Ltd Share Price)
शुक्रवार को कंपनी के शेयर 1.57 प्रतिशत की गिरावट के बाद 3.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते दो हफ्ते कंपनी के शेयरों की कीमतों में 18 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। एक साल में इस स्टॉक का दाम 55 प्रतिशत गिरा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 3.81 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
दो साल में पेनी स्टॉक की कीमतों में 55 प्रतिशत, तीन साल 45 प्रतिशत और 5 साल में 66 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…
Rajasthan Uranium Mining Project: राजस्थान के सीकर जिले में करीब 3,000 करोड़ रुपये की लागत…
Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…
जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…