शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत 25 प्रतिशत सीटों की जानकारी न देने वाले जिले के करीब 364 निजी स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। स्कूलों को जवाब देने के लिए 25 अप्रैल तक का समय दिया गया है। समय पर जवाब न देने वाले स्कूलों के खिलाफ मौलिक शिक्षा निदेशालय कार्रवाई करेगा।
जिला शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को ईमेल भेज दिया है। जवाब न देने वाले स्कूलों की सूची अगले सप्ताह जारी कर दी जाएगी। शिक्षा विभाग के अनुसार, जिले में एक हजार से अधिक मान्यता प्राप्त निजी स्कूल संचालित हैं। इनमें से कई स्कूलों ने बार-बार पत्र जारी होने के बाद भी उज्ज्वल पोर्टल पर आरटीई के तहत 25 फीसदी सीटों की जानकारी नहीं दी। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने ऐसे 364 निजी स्कूलों को 18 अप्रैल को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
इन स्कूलों को 25 अप्रैल तक जवाब देने का समय दिया गया। स्कूलों तक ईमेल पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा विभाग को सौंपी गई। अधिकांश स्कूलों ने जवाब दे दिया है। जिन स्कूलों के जवाब से निदेशालय संतुष्ट नहीं होगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जवाब न देने वाले स्कूलों की सूची भी दोबारा जारी की जाएगी। अधिकारियों की मानें तो शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत सीटों व प्रवेश की जानकारी न देने वाले स्कूलों के खिलाफ निदेशालय सख्ती से निपटने की तैयारी कर रहा है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…