देश

चलती हुई ट्रेन से चोरी हुआ 3 किलो सोना, स्मार्टवॉच से ऐसे सुलझी चोरी की गुत्थी

तमिलनाडु में ट्रेन से करीब 3 किलो सोना चोरी होने के मामले में रेलवे पुलिस ने एक पुराने ट्रेन चोर को गिरफ्तार किया है। इस केस में पुलिस को एक फेंके गए बैग में रखी स्मार्टवॉच से ऐसा सुराग मिला, जिसके जरिए आरोपी तक पहुंचना आसान हो गया।

मामला 23 जुलाई का है। 47 साल के दीपक सांचेती मदुरै से चेन्नई एगमोर जाने वाली अनंतपुरी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। वह टी नगर की एक ज्वेलरी कंपनी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव हैं। उनके पास करीब 3 किलो सोना था। सफर के दौरान दीपक सो गए। जब चेंगलपट्टू के पास उनकी नींद खुली तो उनका बैग गायब था। अगले दिन उन्होंने तांबरम रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

स्मार्टवॉच से मिला बड़ा सुराग

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दीपक ने अपनी स्मार्टवॉच बैग के अंदर एक छोटे पाउच में रखी थी। चोर ने बैग को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया था, लेकिन स्मार्टवॉच उसी में रह गई। पुलिस ने स्मार्टवॉच की GPS लोकेशन चेक की तो उसकी आखिरी लोकेशन त्रिची और विरुधाचलम के बीच रेलवे ट्रैक के पास मिली। यहीं से पुलिस की जांच को अहम दिशा मिली।

पुलिस ने ट्रेन में मौजूद यात्रियों और रेलवे स्टाफ से पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान सेकेंड AC कोच में सफर कर रहे एक यात्री पर शक हुआ। वह बार-बार अपनी सीट से उठकर टॉयलेट की तरफ जा रहा था और कोच के दरवाजे के पास भी देखा गया था।

पैसेंजर लिस्ट चेक करने पर उसका नाम अमरनाथ जायसवाल सामने आया। इसके बाद पुलिस ने उसका पुराना रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि 2009 से पहले उसके खिलाफ ट्रेनों में चोरी के 36 मामले दर्ज थे।

17 साल बाद फिर अपराध में लौटा

पुलिस के मुताबिक, अमरनाथ करीब 17 साल तक अपराध से दूर था, लेकिन इस साल उसने दोबारा चोरी शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि उसने दीपक के पास सोना देखा था और उनके सो जाने के बाद त्रिची के पास बैग चोरी कर लिया।

अमरनाथ ने सोना अपने सामान में रख लिया और दीपक का बैग ट्रेन से बाहर फेंक दिया। उसे लगा कि बैग पूरी तरह खाली है, लेकिन उसके अंदर मौजूद स्मार्टवॉच ने उसकी पूरी योजना पर पानी फेर दिया। पुलिस के अनुसार, चोरी के बाद अमरनाथ दोबारा अपनी सीट पर जाकर सो गया, ताकि किसी को उस पर शक न हो। बाद में वह तांबरम स्टेशन पर ट्रेन से उतर गया।

चोरी में कई लोग शामिल होने का शक

पुलिस को जांच में पता चला कि अमरनाथ के साथ दो और आरोपी भी ट्रेन में सफर कर रहे थे। आरोपियों ने अलग-अलग रूट की ट्रेनों में टिकट बुक कर संभावित यात्रियों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। चोरी के बाद आरोपियों ने राजन कुमार नाम के व्यक्ति से संपर्क किया। पुलिस के मुताबिक, वह चोरी का सोना लेने के लिए कोलकाता से फ्लाइट से चेन्नई आया था।

मामले की जांच के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई। मोबाइल लोकेशन के जरिए टीम पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक पहुंची, जहां से अमरनाथ जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। वहीं राजन कुमार को बिहार से पकड़ा गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से करीब 4 लाख रुपये बरामद किए हैं। हालांकि, चोरी हुआ करीब 3 किलो सोना अभी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस को शक है कि सोना रंजन कुमार और अशोक कुमार के पास है और दोनों की तलाश जारी है। इस पूरे मामले में सबसे खास बात यह रही कि आरोपी ने बैग को खाली समझकर फेंक दिया, लेकिन उसमें छूटी स्मार्टवॉच की GPS लोकेशन ने पुलिस को सीधे आरोपी तक पहुंचने में मदद कर दी।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 4 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम

पाकिस्तान की जनता को महंगाई से एक और झटका लगा है। स्वतंत्रता दिवस के कुछ…

34 minutes ago

19 अगस्त से बदलेगी इन 3 राशियों की किस्मत, गुरु देंगे धन-तरक्की का लाभ

वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को शुभ ग्रह माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार गुरु…

2 hours ago

Gen Z इंटर्न के जवाब से हैरान हुआ वकील, ‘9 बजे कोर्ट नहीं आ सकता, जिम का टाइम है’

आज की Gen Z पीढ़ी नौकरी और काम को लेकर पहले की पीढ़ियों से अलग…

4 hours ago

दिल्ली में बारिश का इंतजार, उमस से बढ़ी परेशानी, जानिए कब होगी बारिश ?

दिल्ली में पिछले 2-3 दिनों से तेज बारिश नहीं हुई है। बारिश न होने की…

5 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने किया बड़ा खुलासा, चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में SIT ने अपनी जांच…

6 hours ago

सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, जानिए क्यों सस्ता हुआ Gold-Silver ?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट…

6 hours ago