हरियाणा

डबुआ कॉलोनी में अवैध रूप से बनी 250 झुग्गियां ध्वस्त

फरीदाबाद में प्याली चौक के पास गुरुवार को नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। निगम के दस्ते ने डबुआ कॉलोनी में बनी लगभग 250 से अधिक झुग्गियों पर जेसीबी चलाकर जमीन को मुक्त कराया। हालांकि, इस दौरान पर्याप्त पुलिसबल न मिलने पर पंचकुइयां रोड पर पक्के निर्माण वाली इमारतों पर कार्रवाई नहीं हो सकी। नगर निगम की ओर से पिछले एक सप्ताह से शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विशेषकर बड़े नालों के ऊपर हुए कब्जों को मुक्त कराया जा रहा है। एफएमडीए के सफाई अभियान में नालों पर हुआ अतिक्रमण बाधा डाल रहा था। एफएमडीए की मांग पर सबसे पहले बड़े नालों पर हुआ अतिक्रमण हटाया रहा है।

गुरुवार को प्याली चौक के पास डबुआ कॉलोनी के निकट अतिक्रमण कर बनाई गईं लगभग 250 झुग्गियों पर कार्रवाई करते हुए ढहाया गया । मांग के अनुरूप नहीं मिल पाई सुरक्षा नगर निगम की टीम ने प्याली चौक पर बुधवार को कुछ ही घरों, बैंक्वेट हॉल और अस्पताल की बढ़ाई गई जगह पर अभियान चलाया था। बृहस्पतिवार को भी इसी रोड पर पक्के निर्माण को हटाने के लिए अभियान चलाया जाना था लेकिन मांग के अनुरूप सुरक्षा न मिलने पर यहां पर अतिक्रमण अभियान को आगे के लिए टाल दिया गया है।

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 hour ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

2 hours ago