देश

PAHELGAM:अमित शाह ने जारी किया ऐसा आदेश कि बक्से में बंद पाकिस्तानी को भी आना पड़ेगा बाहर

PAHELGAM:अमित शाह ने जारी किया ऐसा आदेश कि बक्से में बंद पाकिस्तानी को भी आना पड़ेगा बाहर

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस हमले में 28 निर्दोष लोगों की जान जाने के बाद भारत सरकार ने एक के बाद एक सख्त फैसले लेते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। अब भारत सरकार ने पाकिस्तान के नागरिकों को 27 अप्रैल तक देश छोड़ने का अंतिम आदेश जारी कर दिया है। साथ ही, पाकिस्तान से जुड़े सभी वीजा रद्द कर दिए गए हैं।

गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह निर्देश जारी किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर अपने-अपने राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें शीघ्र पाकिस्तान वापस भेजने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंरिक स्थिरता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

विदेश मंत्रालय ने भी सलाह जारी करते हुए कहा है कि पाकिस्तान में रह रहे सभी भारतीय नागरिक जल्द से जल्द भारत लौट आएं। साथ ही भारत के नागरिकों को फिलहाल पाकिस्तान की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी गई है।

हालांकि, इस निर्णय में एक बड़ा मानवीय पक्ष भी शामिल है। भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों पर लागू नहीं होगा, जो लंबे समय से भारत में दीर्घकालिक वीजा (LTV) पर रह रहे हैं। इन नागरिकों के वीजा पहले की तरह वैध रहेंगे।

इससे पहले भी भारत सरकार ने 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ इसी तरह के कड़े कदम उठाए थे, जिसमें पाकिस्तानी नागरिकों को जारी वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।

गौरतलब है कि हमले के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक हुई थी, जिसमें पाकिस्तान को लेकर कई कठोर निर्णय लिए गए। इसके बाद विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने मिलकर इस फैसले को अंतिम रूप दिया।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक की छूट दी जाएगी, उसके बाद यह भी रद्द कर दिया जाएगा। इस फैसले को भारत की कूटनीतिक सख्ती और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के रूप में देखा जा रहा है।

 

यह भी पढ़े:

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नहीं मनाया जन्मदिन, पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

पहलगाम में आतंकी हमला, पाकिस्तान उच्चायोग में CAKE पार्टी !

admin

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

6 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

7 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

7 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

10 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

10 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

10 hours ago