21 सूत्रीय मांगों को लेकर 28 जुलाई को सफाई कर्मचारियों की विशाल रैली, कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

उमरिया 

मध्य प्रदेश श्रमजीवी सफाई कर्मचारी संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ, मध्य प्रदेश) के तत्वावधान में 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) को उमरिया में सफाई कर्मचारियों की विशाल रैली निकाली जाएगी। इस संबंध में संघ द्वारा कलेक्टर उमरिया को सूचना पत्र सौंपा गया है।

संघ के जिला अध्यक्ष जग्गू चौधरी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, दोपहर 2 बजे जिले की सभी नगरपालिकाओं और नगर परिषदों के लगभग 250 सफाई कर्मचारी एवं सफाई मित्र गांधी चौक, उमरिया से रैली निकालेंगे। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचेगी।

कलेक्ट्रेट पहुंचने पर सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न समस्याओं एवं अधिकारों से संबंधित 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपेंगे। संघ ने प्रशासन से कार्यक्रम के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की है।

इस सूचना की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक उमरिया एवं थाना प्रभारी कोतवाली उमरिया को भी भेजी गई है, ताकि रैली के दौरान कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

संघ का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी समय में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जा सकता है।

Rupesh Jha

Recent Posts

17 साल की तन्वी शर्मा ने रचा इतिहास, ताइपे ओपन 2026 का खिताब जीतकर बनीं चैंपियन

भारतीय बैडमिंटन की युवा खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ताइपे ओपन…

13 minutes ago

2029 चुनाव में Gen Z बनेगा सबसे बड़ा गेमचेंजर? हर चौथा वोटर होगा युवा, क्या कहते हैं आंकड़े

नई दिल्ली छात्रों के विरोध प्रदर्शनों की लहर, जिसके परिणामस्वरूप केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान…

39 minutes ago

Education Loan पर बड़ा फैसला! 10 दिन में होगा लोन अप्रूव, सरकार दोगुना करेगी कर्ज वितरण का लक्ष्य

नई दिल्ली  केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के…

40 minutes ago

पीएम मोदी ने लॉन्च किया नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को  ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान’…

40 minutes ago

MP के यामिनी और अजय बाबू ने जीता सिल्वर, सरकार देगी ₹25-25 लाख और सरकारी नौकरी

भोपाल. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। एक तरफ…

41 minutes ago

गर्लफ्रेंड माहिका संग तिरुपति पहुंचे हार्दिक पंड्या, मुंडन वाले नए लुक ने खींचा सबका ध्यान

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार…

54 minutes ago