हरियाणा

साइबर ठगी के चार मामलों में 19 आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद में बीते एक सप्ताह के दौरान 19 साइबर अपराधियों को फरीदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर ठगी के दर्ज 4 मामलों की जांच करते हुए साइबर क्राइम थानों की टीमों ने ये कार्रवाई की है। आरोपियों से पुलिस टीम ने 877970 रुपये बरामद करने के साथ ही पूछताछ के बाद 161 शिकायतों का निस्तारण करने का दावा किया है।


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 अप्रैल से 2 मई के दौरान इन आरोपियों को काबू किया गया है। इनमें साइबर थाना सेंट्रल का 1, एनआईटी का 1 व साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ के 2 मामले शामिल हैं। पुलिस टीमों ने इनसे पूछताछ के बाद 112900 रिफंड कराए हैं। साथ ही 313866 रुपये बैंक खातों में फ्रिज कराए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि साइबर ठगी के मामले में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें। ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेज सकते हैं। साथ ही संबंधित साइबर थाने में भी लिखित शिकायत दी जा सकती है।

HimanshuKaushik

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 minutes ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

11 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

12 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

12 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago