भीषण गर्मी से देश में 15 लोगों की मौत, 7 राज्यों में लू का रेड अलर्ट

पिछले 10 दिनों से देश के कई राज्यों में भयानक गर्मी का दौर जारी है। उत्तर और पश्चिमी-मध्य भारत में इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। इस भीषण गर्मी के कारण तीन राज्यों में 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

अकेले राजस्थान में लू और गर्मी से 9 लोगों की जान चली गई है। पिछले कुछ दिनों में यहां तापमान 53 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में अगले 5 दिनों तक लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 23 मई की रात सबसे गर्म रातों में से एक रहने की संभावना है।

गर्मी के कारण जल संकट भी गहरा रहा है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अनुसार, पिछले सात दिनों में भारत के 150 प्रमुख जलाशयों में जलस्तर पांच सालों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली में यमुना नदी में भी जलस्तर कम हो गया है, जिससे कई इलाकों में पानी की सप्लाई पर असर पड़ा है।

गर्मी के कारण ही हरियाणा में दो और मध्य प्रदेश में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, केरल में मानसून पूर्व बारिश और बिजली गिरने से 7 लोगों की जान चली गई।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में गुरुवार को कम से कम 16 स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लू का प्रभाव कम से कम 5 दिनों तक जारी रहेगा। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी यूपी के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

5 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

5 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

5 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

5 hours ago