बंगाल की ममता बनर्जी सरकार कोलकाता में धारा-144 लगाने पर विचार कर रही है. 28 मई से अगले 60 दिनों तक कोलकाता में सीआरपीसी की धारा-144 के तहत एक स्थान पर पांच से ज्यादा लोगों के खड़े होने पर बैन रहेगा. सरकारी की तरफ से कहा गया कि विश्वसनीय जानकारी मिली है कि शहर में हिंसक प्रदर्शन होने की संभावना है, जिसके परिणामस्वरूप सार्वजनिक शांति में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी होगी. कोलकाता पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, “पांच या अधिक व्यक्तियों की किसी भी गैरकानूनी सभा पर प्रतिबंध 28 मई से 26 जुलाई, 2024 तक या अगले आदेश तक लागू रहेगा.”
बीजेपी की तरफ से इसे लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा गया. बीजेपी की प्रदेश इकाई का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी की कोलकाता में रोड शो को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है. बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि पीएम मोदी के रोड शो को रोकने के लिए एक हताशकारी कदम है. “चुनाव के 5 चरणों के बाद जनता की इच्छा को भांपते हुए सीएम अब डरी हुई हैं. उन्होंने मोदीजी के रोड-शो को रोकने के लिए उन्होंने कोलकाता पुलिस को शहर में धारा 144 लागू करने का आदेश दिया है.”
रायपुर. उत्तर प्रदेश के ललितपुर में हुए सड़क हादसे में घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण…
नई दिल्ली एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम की जर्सी को लेकर…
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और…
कोलकाता वोटर आईडी कार्ड, आधार, पैन कार्ड या बैंक अकाउंट का होना भारतीय नागरिकता का…
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सेक्स CD कांड मामले में हाईकोर्ट से…
इंदौर मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक ‘रेडिसन…