Rajasthan : 25-26 को रेड अलर्ट, जरूरी होने पर ही घर से निकलें.. पूर्व सीएम की अपील

जयपुर. मौसम विभाग द्वारा 25 और 26 मई को भीषण गर्मी के कारण रेड अलर्ट जारी करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के लोगों से गर्मी में अत्यधिक सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने का आग्रह किया है. गहलोत ने ट्वीट किया कि राज्य के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।

मौसम विभाग ने 25 और 26 मई का रेड़ अलर्ट जारी किया है, जिसमें कुछ जगह तापमान 50 डिग्री तक जा सकता है. ऐसे में लू और अधिक तापमान के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. सभी से विनम्र निवेदन है कि गर्मी से बचने की पूरी सावधानी अपनाएं. जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें और शरी में हाइड्रेशन रखने के लिए पानी पीते रहें. राज्य सरकार किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने के लिए पूरी तैयारी रखे.

उड़ान योजना में निशुल्क मिलने वाले सैनिटरी नैपकिन वाजार में बिकने जाने के मामले में गहलोत ने हमला बोलते हुए कहा है कि हमारी सरकार में उड़ान योजना के तहत महिलाओं के लिए घर-घर तक पहुंचने वाले सैनिटरी नैपकिन डबल इंजन की सरकार में उत्तरप्रदेश बिकने के लिए जा रहे हैं.

हमने उड़ान योजना महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शुरू की थी. माहवारी एवं सैनिटरी नैपकिन के बारे में सामान्य तौर पर चर्चा नहीं की जाती. सैनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल ना करने वाली महिलाओं को कैंसर, इनफर्टिलिटी जैसी समस्याएं आम हो गई हैं, इसलिए सरकार नेइनके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी ली. इस सरकार में योजनाएं सिर्फ कमजोर नहीं हो रही हैं, बल्कि दूसरे राज्यों में ट्रांसपोर्ट होकर जा रही हैं.

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

11 hours ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 day ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 day ago